मिलक के क्योरार गांव में शनिवार को "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" जन अभियान और "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत नया मोक्ष धाम का उद्घाटन प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण सुभाष चंद शर्मा, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, अतिरिक्त एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजवीर सिंह परिहार, कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, पूर्व प्रधान गजेंद्र शंकर पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मोक्ष धाम के उद्घाटन के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए। साथ ही, एक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया जहां अधिकारियों और मंत्रियों ने सेल्फी भी खींची।
प्रमुख सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण को संरक्षण मिलता है और यह भावी पीढ़ियों के लिए फायदेमंद होता है। राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
#RampurNews #TreePlantation #GreenRampur #SubhashChandraSharma #BaldevSinghAulakh #JoginderSingh #VidyasagarMishra #AtulKumarSrivastava #RajeshKumar #RajveerSinghParihar #EnvironmentalAwareness #NewMokshDham
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ