Rampur-News:ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का संयुक्त मोर्चा कल डीएम को सौंपेगा ज्ञापन

दिनांक 8 जुलाई 2024 से विद्यालयों में शासन द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लेने के विरोध में  जूनियर शिक्षक संघ के द्वारा समस्त शिक्षक संघों को बुलाने का आवाहन किया गया  है। जिसमें एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन को भी आमंत्रित किया गया। जिसकी बैठक  अम्बेडकर पार्क  रामपुर में कल दिनांक 15-07-2024 को 3-00 बजे  रखी गयी है तथा पैदल मार्च  कर ज्ञापन  कलेक्ट्रेट  रामपुर पर दिया जाएगा ।संयुक्त संघर्ष समिति के ज्ञापन में शामिल  होने के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने सहमति जताई। एससी एसटी बेसिक टीचर्स  एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष  राम बहादुर गौतम  द्वारा  बैठक  जिला उपाध्यक्ष  प्रेमचंद के पैतृक आवास पर की गई  तथा समस्त सम्मानित शिक्षको को  ज्ञापन मे सम्मलित होने का  आह्वान  किया गया। ऑनलाइन उपस्थिति, जो कि प्रदेश की ग्रामीण,भूगोलिक,प्राकृतिक  व मानवजनित स्थितियों,परिस्थितियों,दुर्घटनाओं, रैलियों, आंदोलन, आयोजनों आदि विभिन्न कारणों से यातायात बाधित होना, एकल,इकहरे, दुर्गम व जलभराव वाले रास्ते , विषम मौसम आदि अनगिनत समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति की जो प्रक्रिया वह पूर्णतया अव्यवहारिक व असंवैधानिक है। इस अवसर पर  एससी एसटी बेसिक  टीचर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमेश पाल सिंह, जिला संरक्षक वीर सिंह,  जिला उपाध्यक्ष जबर सिंह, प्रेमचंद, सुरेन्द्र सिंह, जंग बहादुर,  राजा राम, जगऔतार,  ज्ञान सिंह, ज्ञान प्रकाश गौतम,  प्रेमपाल सिंह,राजेश कुमार, जिला प्रवक्ता चमन सिंह गौतम,  कुल भूषण गौतम, मुनेन्दर प्रताप  सिंह, अशोक कुमार, संगठन मंत्री दिनेश कुमार सागर,   रघुनाथ सिंह, अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार रावत , नरेश कुमार, मुकेश कुमार, डॉ राजेश कुमार,  प्रमोद कुमार, आदि सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त