टांडा में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान और एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र
में वृक्षारोपण किया गया। पालिक अध्यक्ष साहिब सरफराज ने कहा कि हमारे जीवन में पौधों का बहुत महत्व है खुद को दुरुस्त रखने के लिए पेड़ लगाने जरूरी है ।उन्होंने कहा कि पौधे खुद भी लगाए और अपने आसपास के लोगों को भी पौधा लगाने के लिए जागरूक करें । इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती साहिबा सरफराज ,अध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम , अधिशाषी अधिकारी पुनीत कुमार ,लिपिक धनीराम सैनी ,शुभम भारती, आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ