रामपुर: उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में आज 15 जुलाई 2024 को अग्निशमन दल रामपुर द्वारा जनपद रामपुर के विभिन्न संस्थानों जैसे फ्यूल एंड फैक्लटीज, गुरदीप एंड कंपनी पेट्रोल पंप, राधा रमन फ्यूल्स आदि में फायर ऑडिट, फायर ड्रिल, मॉक ड्रिल एवं इवेक्युएशन ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग समझाया गया और उन्हें अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संस्थानों को सम्पूर्ण भवन का इलेक्ट्रिक ऑडिट कराने, अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं को पूर्ण रखने एवं सदैव कार्यशील दशा में रखने के निर्देश दिए गए।
हैशटैग: #RampurNews #FireDrill #SafetyAudit #FireSafety #RampurUpdates
Keywords: Rampur fire drill, fire safety awareness, fuel station safety audit, emergency evacuation drill, आग से सुरक्षा, मॉक ड्रिल, अग्निशमन उपकरण
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ