**Rampur News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीएसए कार्यालय में पौधारोपण किया**

रामपुर। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बीएसए कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और अधीनस्थों को पौधों की प्रतिदिन देखभाल की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।

राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए और प्रकृति को बचाने के लिए इसे अपनी जिम्मेदारी माननी चाहिए। पौधों की नियमित देखभाल, पानी देना और साफ-सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है।

इस कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय स्नेहदीप कनौजिया, डीसी राहुल सक्सेना, अंकित सक्सेना, सतेंद्र शर्मा, रफ़तअली खाँ, राहुल कुमार, जानिसार अख्तर, पौधा रोपण प्रभारी मोहित सिंह, बीएसए स्टेनो शुभम चौहान आदि भी उपस्थित रहे।

#RampurNews #TreePlantation #EnvironmentalAwareness #BSAOffice #GreenInitiative #LocalNews #SustainableDevelopment

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त