**Rampur News : शहर विधायक आकाश सक्सेना ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत रेवती नदी के किनारे पौधारोपण**

रामपुर।रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत रेवती नदी के किनारे पौधारोपण किया गया। इस अभियान ने शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी पेड़ लगाए। 

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके तहत पौधारोपण कर हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि यह अभियान माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक अनूठा तरीका है, साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी भी मौजूद रहे और पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

#RampurNews #TreePlantation #EnvironmentalCampaign #OneTreeForMother #VidhayakAkashSaxena #RevatiRiver #GreenInitiative #MotherRespect #EnvironmentalProtection

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त