Rampur-News:पूर्व विधायक ने मृतकों के परिजनों का बंधाया ढांढस


रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
रामपुर तालाब मे नहाते समय डूबने हुई दो युवको की मौत पर पूर्व विधायक ने घर पहुच कर शोक संवेदना प्रकट की। तहसील क्षेत्र के ग्राम जालिफ नगला निवासी अयान व राजा सोमवार को गांव स्थित तालाब पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ नहाने गये थे। नहाते समय दोनो  गहरे पानी में पहुँच गए थे और उनकी डूबने से उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को पूर्व विधायक विजय सिंह मृतको के घर पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाया। साथ मे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, पूर्व सभासद इकरार हुसैन, मो असलम,जमील कादरी, सईदुल रहमान,राशिद अंसारी, शाकिर कुरैशी, जीशान रजा खान, रिहान अंसारी, इरफान हुसैन, नियाज अहमद आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त