मिलक के एस०आर० एम० इण्टर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगाँठ पर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा, एवं प्रबन्धक अक्षत सिंघल एवं अध्यक्ष शिखर सिंघल ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने ध्वज को सैल्यूट किया एवं राष्ट्रगान गाया। इसके बाद माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ किया गया। छात्रा रश्मि, दर्शिका अलीना, झलक, राधिका ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। खिजरा, सुरजिता, ममता, आकांक्षा दीपान्ती, ने स्वागत गीत प्रस्तुतु किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रबन्धक समिति के पदाधिकारीगण एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया। एक के बाद एक देश भक्ति से ओत प्रेत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिनकी सभी दर्शको ने की भूरि-भरी प्रंशसा की।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा ने अपने संबोधन में सभी को 78 वे स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की तत्पश्चात देश के महान क्रान्तिकारियों की जीवन गाथा सुनाई तथा उनकी कार्य शैली से अवगत कराकर छात्र छात्राओं के भीतर देश प्रेम की भावना की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन का अनुकरण कर हमें भी देश की निरंतर प्रगति के लिए महान कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर संस्थापक संजय सिंघल, बबिता सिंघल, पखुड़ी सिंघल, भारी संख्या में अभिभावक, विद्यालय परिवार से कपिल पाण्डेय, विजय शर्मा, अनिलकुमार, शम्भूदयाल, यशवन्त गंगवार, शिशुपाल, लालबहादुर, बेबी रस्तोगी, सरिता गंगवार, साक्षी पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रसायन प्रवक्ता विजय पाल ने किया।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ