मोहर्रम की 10 तारीख को रामपुर में इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। आज़दारों ने नम आंखों के साथ ताजियों के साथ "या हुसैन, या हुसैन" पुकारते हुए खोद चौराहे से स्वार रोड होते हुए काशीपुर कर्बला तक का सफर तय किया।
इस बार प्रशासन ने ताजियों की ऊंचाई को 12 फिट तक सीमित कर दिया, जबकि पिछले सालों में यह 35 से 40 फिट हुआ करती थी,लोगो के प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इस दौरान सिग्नखेड़ा, हकीम गंज, बहादुर गंज, काशीपुर, आंगा, बेनज़ीर, अलीनगर और रवन्ना जैसे गांवों के ताजिये काशीपुर की कर्बला में एकत्रित हुए।
आज़दारों ने पूरे मार्ग पर "या हुसैन, या हुसैन" की गूंज के साथ इमाम हुसैन की याद को ताज़ा किया और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
#RampurNews #MuharramProcession #ImamHussain #Tazias #RampurEvents #RampurUpdates #RampurTraditions #LocalNews
For local news and updates in Rampur, log in to [www.Snaprampur.xyz](http://www.Snaprampur.xyz) (Faster Local News Service of Rampur).
0 टिप्पणियाँ