रामपुर। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत “योग 365 दिन” थीम में मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र चलाए जा रहे हैं। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष विभाग ने टोल फ्री नंबर 18003157008 और लिंक के माध्यम से लोगों को जोड़ने का अभियान तेज किया है। किला मैदान में आयोजित शिविर में प्रशिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, आसन और प्राणायाम कराया। बताया गया कि लोग घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार योग सत्र से जुड़ सकते हैं।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग
0 टिप्पणियाँ