Rampur News : *मोब लिंचिंग के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी रामपुर में 16 जुलाई को करेगी प्रदर्शन*

रामपुर में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष फ़रीदुज़्ज़फर रहमानी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में बढ़ती मोब लिंचिंग, बुलडोजर की दहशत, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 जुलाई 2024 को एक बड़ा धरना और प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। 

इस प्रदर्शन में जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। फ़रीदुज़्ज़फर रहमानी ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व पार्षद प्रत्याशियों और वार्ड अध्यक्षों से अपील की है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

धरना प्रदर्शन का आयोजन अम्बेडकर पार्क, कचहरी रोड, रामपुर में सुबह 10 बजे होगा। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।

**#रामपुर #धरना #कानूनव्यवस्था #भ्रष्टाचार #मोबलिंचिंग #प्रदर्शन #SnapRampur**

**Keywords:** Rampur news, protest, law and order, corruption, mob lynching

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त