रोटरी क्लब रामपुर ने 'आरोग्यम' के तहत कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर 20 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, रामपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।
'आरोग्यम' रोटरी मंडल 3110 का प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस शिविर का संयोजन रो. अक्षत अग्रवाल और रो. अभिनीत अग्रवाल कर रहे हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. प्रदीप कुमार बंसल ने सभी रोटेरियन साथियों को इस सेवा कार्य में भाग लेने का आग्रह किया है ताकि शिविर को सफल बनाया जा सके।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बच्चों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की जाएंगी और आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे। यह शिविर रामपुर के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।
#RotaryClubRampur #HealthCamp #Aarogyam #ChildHealth #RampurNews
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ