**Rampur News:** नगर पालिका सीमा विस्तार के तहत 39 नए ग्राम होंगे शामिल

रामपुर की नगर पालिका सीमा से सटे 39 ग्रामों को नगर पालिका में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा उपरोक्त ग्रामों को सम्मिलित किये जाने हेतु मानचित्र तैयार कर अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया है। इन 39 ग्रामों के नगर पालिका में सम्मिलित होने से ग्रामवासियों को नगरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा और निकाय की आय में वृद्धि होगी।

इसी प्रकार, नगर पालिका बिलासपुर द्वारा भी 11 ग्रामों को नगर पालिका क्षेत्र में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही चल रही है। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपरोक्तानुसार अपनी-अपनी निकायों की सीमा विस्तार के प्रस्ताव तैयार प्रस्तुत करें।

#RampurNews #MunicipalBoundaryExpansion #UrbanDevelopment #LocalNews #Rampur #Municipality #VillageInclusion #PublicServices

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त