रामपुर शाहबाद थाना के सुहावा गाँव पर कारो की टक्कर मे छःलोग घायल शाहबाद सी एच सी मे भर्ती तीन की हालत गम्भीर जिलास्पताल रैफर। बिलारी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुस्तफा की पत्नी रुखसाना,व देवर साकिब और आजम कार से बरेली के कस्बा सिरौली मे मुहर्रम करने जा रहे थे। दूसरी कार चालक दिल्ली के थाना ज्योति नगर के करदमपुरी निवासी शाहनवाज सिरौली निवासी व महताब आदि भी सिरौली से दिल्ली जा रहे थे।इस दौरान दोनो कारों की सुहावा गाँव पर आमने-सामने की टक्कर हो गई कारों की भिड़ंत मे सुहावा निवासी शाहरुख चपेट मे आ गया। हादसे में उपरोक्त सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कारों की भिड़ंत की आवाज सुनकर सुहावा के ग्रामीण ऐकत्र हो गए।तुरन्त एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को शाहबाद सी एच सी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार करके हालत गम्भीर देख्ते हुए शाहरुख,रुखसाना, महताब,को जिलास्पताल रेफर कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ