**Rampur News: फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी ने आयोजित किया राष्ट्रीय सेमिनार**

रामपुर में फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी (उत्तर प्रदेश सरकार) ने एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार 12 जुलाई 2024 को जवाहर लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ऊंची चौपाल रामपुर में आयोजित हुआ। सेमिनार का विषय था "URDU KI JADEED NASR NIGARI ME NAY HINDUSTAN KI DASTAN"।

वक्ताओं ने  उर्दू साहित्य में नए परिवर्तन और उसकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। सेमिनार का संचालन डॉ. अदनान ज़ियाई ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और विद्वान उपस्थित थे। सेमिनार का उद्देश्य उर्दू की आधुनिक लेखन शैली और उसके महत्व को समझाना था। वक्ताओं ने उर्दू की समृद्ध विरासत और आधुनिक लेखन में उसकी भूमिका पर चर्चा की।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजनकर्ताओं की सराहना की। ए.पी. राठौर ने सेमिनार के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

**#Rampur #UrduSeminar #Literature #NewIndia #FakhreuddinAliAhmedMemorialCommittee #SnapRampur**

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त