रामपुर - थाना साइबर क्राइम रामपुर ने धोखाधड़ी से निकाले गए ₹ 5,750/- को पीड़ित अहमद यार खां के बैंक खाते में वापस कर दिया है। तिलक कॉलोनी राजद्वारा मस्जिद निवासी अहमद यार खां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन गेम खेलने के लालच में उनके खाते से ₹ 5,750/- की धनराशि काट ली गई थी।
पुलिस अधीक्षक रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, नोडल ऑफिसर साइबर अपराध रामपुर, तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध रामपुर के कुशल नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए पीड़ित की धनराशि वापस कराई। इस सफलता के लिए पीड़ित अहमद यार खां ने रामपुर पुलिस का आभार प्रकट किया।
इस सफलता से रामपुर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
**बरामदगी का विवरण:**
धनराशि ₹ 5,750/- (पांच हजार सात सौ पचास रुपये)
**जांच अधिकारी / बरामदगी टीम का विवरण:**
1. विनय कुमार, थानाध्यक्ष थाना साइबर क्राइम रामपुर
2. आरक्षी 372 राहुल सिंह, थाना साइबर क्राइम रामपुर
3. महिला आरक्षी 714 निशा गोला, थाना साइबर क्राइम रामपुर
#RampurNews #CyberCrime #FraudRecovery #RampurPolice #TrustInPolice #TechInvestigation
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ