*Rampur News: पीड़ितों ने पटवाई पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप,VIDEO देखे**



पटवाई से आर्यन गौतम की रिपोर्ट

पटवाई - रविवार को दो पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार को थाना दिवस पर थाने में अपनी शिकायत लेकर गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

पटवाई कस्बा निवासी सुरेश का आरोप है कि वह और उसके भाई के बीच 17 बीघा जमीन का विवाद है। जब उसने आधी जमीन मांगी तो उसके भाई ने मना कर दिया। नेकपाल द्वारा जमीन की नापाई भी की गई थी, फिर भी उसके भाई ने सारी जमीन में धान की फसल लगा दी। जब सुरेश ने इस बारे में शिकायत करने थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे डांट फटकार और अभद्रता कर हवालात में बंद कर दिया और शांति भंग करने का चालान कर दिया।

दूसरी घटना पटवाई थाना क्षेत्र के सोहना गांव निवासी अनिल की है। अनिल का आरोप है कि वह चखरोट की पैमाइश को लेकर थाना दिवस में शिकायत देने गया था, लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की, गाली गलौज की और हवालात में डाल दिया। अनिल का कहना है कि सिपाही ने उसकी पिटाई भी की और फिर शांति भंग करने का चालान कर दिया गया।

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।

#Rampur #PoliceMisconduct #UnfairTreatment #Patwai #LocalNews #SnapRampur

**English Keywords:** Rampur news, police misconduct, unfair treatment, Patwai, complaint, local updates

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त