रामपुर शाहबाद के गाँव पटवाई स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सैटरडे एक्टिविटी करवाई गईं।
पटवाइं के तारक ऐजुकेशन अकादमी विधालय में सर्वप्रथम बच्चों को योगा शिक्षिका श्रीमती श्वेता ने योगा व सैटरडे एक्टिविटी के तहत किंडरगार्टन वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के इंडोर गेम्स खिलवाए जिसमें काउंट एंडजंप,रंगों की पहचान तथा समर सीजन से संबंधित कविताएं आदि।इस मोकें पर विद्यालय के जूनियर वर्ग के छात्रो ने क्ले एक्टिविटी की। जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी क्ले के माध्यम से विभिन्न आकृतियां बनाईं।इसमें उन्होंने अनेक प्रकार के फल,सब्जी,फ्रूट बास्केट, बैट बॉल,तितली,फूल, सूरज,किताब आदि चीजें बनाईं।इसी में कक्षा पांच के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान का भी प्रयोग किया। सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने इस मौक़े पर अंब्रेला तथा मैथ्स एक्टिविटी की।जिसमें विद्यार्थियों ने अलग अलग तरह से अनेक प्रकार के सुंदर अंब्रेला बनाए। इसके साथ ही विद्यालय की अध्यापिका ने अंब्रेला एक्टिविटी में बच्चों को बारिश के समय रखने वाली सावधानियाँ बताई। वहीं दूसरी तरफ मैथ्स एक्टिविटी में विद्यालय में गणित के अध्यापक पवन व अदनान ने बच्चों को ज्यामितीय गणित को प्रैक्टिकल विधि द्वारा समझाया। जबकि प्रधानाचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। विद्यालय के सह प्रधानाचार्य अमित के साथ विद्यालय हेड्स में श्रीमती पूजाअरोरा व श्रीमती कुलदीप कौर के साथ श्रीमती नसरीन,श्रीमती दीपिका,श्रीमती रीना बक्श,कुमारी प्रीति, श्रीमती नेहा,कुमारी कल्पना,श्रीमती बबिता, सिमरन विधालय का स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ