रामपुर में एकता मंच की मासिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें चाइनीस मांझे से होने वाले हादसों पर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने सभी दुकानदारों और पतंग उड़ाने वालों से अपील की कि वे चाइनीस मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।
मीटिंग में आयुष्मान कार्ड की समस्या पर भी चर्चा हुई। कई लोग ऐसे हैं जिनके नाम सूची में हैं, लेकिन फिर भी उनका कार्ड नहीं बन पा रहा है। एकता मंच ने ऐसे लोगों के लिए विशेष कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया है, ताकि वंचित लोगों को आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अलीम खान, सुनील कुमार, पप्पू यादव, प्रधान जाहिद खान, इमरान खान, नादिर खान, बबलू, शुएब खान और राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान ने भाग लिया।
एकता मंच की यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
**#रामपुर #एकता_मंच #चाइनीस_मांझा #आयुष्मान_कार्ड #सामाजिक_सुधार**
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
**English Keywords: Unity Platform, Chinese Manja, Ayushman Card, Local News, Social Issues**
0 टिप्पणियाँ