रामपुर: आज वीर खालसा सिवा समिति ने बिलासपुर निवासी एक गरीब महिला को मदद पहुंचाई, जिसकी बेटी की शादी 15 जुलाई को है। समिति ने निर्धन परिवार की बेटी की शादी के लिए नगद, सिलाई मशीन, कपड़े, बर्तन, वाटर कूलर, अटैची आदि सामग्री प्रदान की।
समाजसेवी सरदार मनमीत सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना एक पुण्य का कार्य है। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है और वे समय-समय पर सहायता करते रहते हैं। यह महिला बहुत ही गरीब परिवार से है, और आज का सहयोग उसकी बेटी की शादी में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा, और समिति जल्द ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी करेगी। इस अवसर पर सरदार मनमीत सिंह, गुरजीत सिंह, सेवा सिंह, अमनदीप सिंह, अर्जुन सिंह, और सनी कपूर मौजूद रहे।
#RampurNews #VeerKhalsaSeva #CommunitySupport #Charity #MarriageAssistance #SocialService
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ