मिलक के प्रकाश इंटर कॉलेज में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पुलिस राजवीर सिंह परिहार ने अमरुद और करौंदे के पौधे लगाए। इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों ने भी अमरुद, करौंदा, आम, सहजन, अनार और सागौन के 50 पौधे रोपे।
कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक और सलाहकार हिंदी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री स. देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मनीराम, सुरेश कुमार, श्री पाल, दीपक शर्मा, राजेंद्र गंगवार, और कु. फायमा ने भी भाग लिया।
इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
#RampurNews #TreePlantation #EnvironmentalAwareness #RajveerSinghParihar #PrakashInterCollege
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ