बरेली से नैनीताल जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय गौरव कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके एक दोस्त अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और तीसरे दोस्त अभय ने चलती बाइक से छलांग लगा दी।
घटना शुक्रवार की रात करीब एक बजे बिलासपुर में सत्कार होटल के सामने हुई। गौरव, अमित और अभय बाइक से यात्रा कर रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां गौरव को मृत घोषित किया गया और अमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#RampurNews #RoadAccident #Bareilly #Nainital #PoliceReport #HighwayAccident
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ