जंगल में गश्त के दौरान वन कर्मियों की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें तस्करों की फायरिंग में दो वन कर्मी घायल हो गए। घायलों को निजी उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन रक्षक की ओर से सात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर बीट पर तैनात वन रक्षक श्याम लाल ने बताया कि शुक्रवार रात वे गश्त पर थे। जब वे बेरखेड़ी पुलिया के पास पहुंचे, तभी तस्करों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो कर्मी घायल हो गए और वे जान बचाकर भागने में सफल हुए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर सात तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#RampurNews #ForestDepartment #Smuggling #Encounter #Bilaspur #PoliceAction
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ