**Rampur News: रामपुर में बीएसए ने 21 विद्यालयों का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई**

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर ने खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों की टीम बनाकर जनपद रामपुर के ब्लॉक शाहाबाद और स्वार के 21 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। 

उच्च प्राथमिक विद्यालय खोद में इंचार्ज अध्यापक, अनुदेशक, और प्राथमिक विद्यालय खेमपुर सेकंड में एक अनुचर, एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन/मानदेय काटने के लिए नोटिस जारी किया गया।

इसके साथ ही, शासन से प्राप्त टैबलेट पर प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से सभी 12 पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन करने के लिए समस्त स्टाफ को निर्देश दिए गए।

#RampurNews #EducationInspection #BasicEducation #SchoolAttendance #Digitalization

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त