**Rampur News: गुमशुदा बच्चे को फरिश्ता बन पुलिस ने घर पहुँचाया**

रामपुर - आज, 19 जुलाई 2024 को थाना भोट, जनपद रामपुर की पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को चंद घंटों में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार के चेहरे पर खुशी की लहर लौट आई। 

आवेदक निवासी ग्राम नगला बेगराज थाना भोट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका आठ वर्षीय बेटा खेलते-खेलते कहीं चला गया है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इस पर अपराध निरीक्षक अजयवीर और म0का0 1999 शीतल दिवाकर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। आस-पास के गांवों में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई कि एक बच्चा पीलाखार नदी की पट्टी पर रोता और भटकता हुआ दिखाई दे रहा है।

थाना भोट की पुलिस ने अथक प्रयास करके बच्चे को सुरक्षित बरामद किया और उसे थाने लाकर उसके पिता और चाचा के सुपुर्द किया। बच्चे की सुरक्षित वापसी से उसके परिवार ने राहत की सांस ली और रामपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

#RampurNews #MissingChild #BhotaPolice #QuickRecovery #CommunitySupport #LocalNews

रामपुर में ताजातरीन खबरों और अपडेट्स के लिए www.Snaprampur.xyz पर लॉग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त