Rampur-News:अंधेरी रात में जीवन गुजारने को मजबूर हैं करीमगंज के ग्रामीण


रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
मिलक क्षेत्र के करीमगंज के ग्रामीण अंधेरी रात में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग के अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पूर्व उनके गांव में विधुत आपूर्ति करने बाला ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। जिस कारण करीब 400 घरों में पिछले पमच दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत के बाबजूद अभी तक उनके गांव में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। शुक्रवार को बिजली अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है जिससे विधुत आपूर्ति सुचारू हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त