रामपुर - आज रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में ईरान कल्चर हाउस के उच्च पदाधिकारियों और दिल्ली के प्रमुख विश्वविद्यालयों जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ भ्रमण किया गया। इस अवसर पर लाइब्रेरी के दुर्लभ संग्रह का अवलोकन किया गया।
भ्रमण से पूर्व, लाइब्रेरी के सभागार हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 शोधकर्ताओं के अलावा ईरान कल्चर हाउस के सांस्कृतिक परामर्शदाता श्री डॉ. फरीदुद्दीन फरीद असर और फारसी रिसर्च सेंटर, बुनियाद ए-सादी दिल्ली के निदेशक श्री डॉ. कहरमन सुलेमानी भी उपस्थित रहे। मौलाना नदवी ने स्वागत संबोधन के साथ लाइब्रेरी का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अबुसाद इस्लाही, लाइब्रेरी एवं सूचना अधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दुर्लभ संग्रह की जानकारी दी।
लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि रज़ा लाइब्रेरी धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने भारत-ईरान संबंधों की ऐतिहासिक गहराई को वेद और अवेस्ता के समय से जोड़कर बताया।
डॉ. फरीदुद्दीन फरीद असर ने कहा कि रामपुर रज़ा लाइब्रेरी फारसी किताबों का खजाना है और उन्होंने ईरान नेशनल लाइब्रेरी और रज़ा लाइब्रेरी के बीच सहयोग की पेशकश की। डॉ. कहरमन सुलेमानी ने फारसी शोध छात्रों को लाइब्रेरी का हर संभव उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सनम अली खान ने किया, और अंत में डॉ. अबुसाद इस्लाही ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
#RampurNews #RazaLibrary #IranCultureHouse #AcademicVisit #CulturalHeritage #PersianBooks
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ