Rampur-News(मिलक):अभियान के तहत दस हजार पौधे रोपेगी भाकियू

रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन मिलक में कैंप कार्यालय पर हुआ। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद रामपुर को हराभरा बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक कल 20 जुलाई को मिलक के गांव रास डंडियां में गुरु अमर महाराज मंदिर से पौधारोपण शुरू करेगी। इस सीजन में भाकियू अराजनैतिक दस हजार पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर और संरक्षित करने का काम करेगी। गंगवार ने आगे कहा कि राणा शुगर मिल शाहबाद पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है और मिल के मालिक किसानों का रुपया दबाए बैठे हैं। इसके साथ ही मिल के अधिकारियों द्वारा धांधली की शिकायत भी किसानों के द्वारा आयी हैं। मिल के अधिकारी पड़ोसी जिले और तहसील बिलासपुर, बहेड़ी, मीरगंज आदि से गन्ना ओने पौने दाम में खरीदते हैं। जिला रामपुर और पूरे उत्तर प्रदेश की समस्याओं को देखते हुए 22 जुलाई को लखनऊ में गन्ना आयुक्त का घेराव किया जायेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि हजारों की संख्या में किसान लखनऊ कूच करने को तैयार रहें। बैठक में जिला प्रमुख सचिव प्रेमपाल सिंह,महेश बाबू गंगवार,हुकुम सिंह सागर,वीरेंद्र गंगवार,कुंवर सेन मौर्य,ओमकार मौर्य,शबाब वारसी आदि किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त