रामपुर - आज, 19 जुलाई 2024 को, राजकीय रज़ा इंटर कॉलेज, तोपखाना में जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा समिति की बैठक ज़िला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं जुलाई के तृतीय सप्ताह से शुरू होंगी। अंडर-14 आयु वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं जोनल स्तर पर भाग लेंगे।
प्रतिभागिता के लिए जन्म प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स फॉर स्कूल पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वदीप कनौजिया ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर चयन की प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पूरी करें और चयनित छात्रों के ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र एवं पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वदीप कनौजिया, विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक हरि नाथ सिंह, अरविंद भास्कर, बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
#RampurNews #SportsCompetitions #EducationalSports #BasicEducationDepartment #YouthSports #DistrictSchoolSportsCommittee
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।
0 टिप्पणियाँ