**Rampur News: सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याओं पर चर्चा, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित**

रामपुर - आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों की समस्याओं और सुझावों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सम्मेलन में जनपद में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें थाना मिलकखानम के म0उ0नि0 गुरजिन्दर कौर, उ0नि0 सुरेश कुमार, उ0नि0 शौकेन्द्र कुमार, उ0नि0यू0टी0 दिर्घांशु शर्मा, थाना कैमरी के मु0आ0 तेजवीर सिंह, मु0आ0 जिवेन्द्र सिंह, मु0आ0 कुलवीर सिंह, आ0 सुमित कुमार, और थाना भोट के उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0यू0टी0 पुनितकान्त सिंह, मु0आ0 सोमप्रकाश, आ0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, जनपद के समस्त थानों, शाखाओं, फायर सर्विस और पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#RampurNews #PoliceConference #JawanProblems #OutstandingWork #PoliceRecognition #VidyaSagarMishra

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त