**Rampur News: अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया**

 अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, पुलिस म्यूजियम, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया और परिसर की साफ-सफाई की जांच की गई।

निरीक्षण के उपरांत, अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्मिकों का ओआर (ऑफिसर राउंड) कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना था।

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त