**Rampur News: वीर खालसा सेवा समिति ने बस दुर्घटना में घायलों की मदद की**

मिलक में आज दो बसों के बीच हुई दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसे ही वीर खालसा सेवा समिति को सूचना मिली, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह और सदस्य तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने घायलों को पानी, बिस्कुट, ब्रेड, समोसे जैसे खाने के सामान दिए और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने भी सभी घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह और उनके साथी सीएमएस एडीएम लालता प्रसाद शाक्य से मिले और घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएमएस जी ने आश्वासन दिया कि किसी भी घायल को खून की जरूरत होने पर समिति तुरंत खून उपलब्ध कराएगी। अवतार सिंह ने इस दुर्घटना को बहुत ही दुखद बताया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। इस मौके पर विक्रम सिंह, गुलशन अरोड़ा, अमनदीप सिंह, मोनू सिंह, कुलविंदर सिंह और अन्य साथी उपस्थित रहे।

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त