रामपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने स्वार उप जिलाधिकारी अमन देओल को एक ज्ञापन सौंपा। तहसील स्वार क्षेत्र के गाँव फाजलपुर निकट धनोरी में किसानों की जमीनों की चकबंदी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि चकबंदी अधिकारी द्वारा खेतों की चकबंदी नियम विरुद्ध और गलत तरीके से की गई है।
भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन के जिला अध्यक्ष शारिक इकबाल ने बताया कि चकबंदी की प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्वार उप जिलाधिकारी अमन देओल से आग्रह किया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और किसानों की जमीनों की सही तरीके से चकबंदी कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गुरदीप सिंह, शेरा पहलवान, नाम अली, सलीम अहमद, फिरोज, शेर मोहम्मद, और शफीक समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#RampurNews #BhartiyaKisanUnion #SwaroopZiladhikari #LandConsolidation #FarmerIssues #FazalpurVillage #Dhanoori #FarmerRights #AgricultureNews #KisanUnion #RampurFarmers #RuralDevelopment
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ