रामपुर। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष शाहीन अंसारी द्वारा शादाब अली को रामपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रामपुरवासियों ने उनका रिहान खान एडवोकेट के आवास पर बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शादाब अली ने आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष शाहीन अंसारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं संगठन की विचारधारा और नीतियों का प्रचार-प्रसार कर तन, मन, धन से संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। आज हमारे पसमांदा समाज को अन्य धर्मों की तरह किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।"
शादाब अली ने कहा कि पसमांदा समाज की गरीबी और पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण शिक्षा की कमी है। "शिक्षा की कमी के कारण हमारे समाज की स्थिति बद से बदतर हो रही है। समाज के लोगों से गुजारिश है कि अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई-लिखाई कराएं क्योंकि शिक्षा ही आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती है। हमारा संगठन पसमांदा मुसलमानों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।"
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि पसमांदा समाज के जिम्मेदार लोगों को जागरूक कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।
इस अवसर पर राजू भाई, मोबीन, असगर अली, उस्मान, याकूब सईद, गुड्डू राजा आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
#RampurNews #PasmandaMuslimMahaz #ShadabAli #NewDistrictPresident #CommunityLeadership #EducationForAll #SocialAwareness #InclusiveDevelopment #RampurCommunity #PasmandaCommunity #LeadershipChange #SocialWelfare
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ