**Rampur News : राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन,450 पौधे लगाए**

रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में उच्च शिक्षा विभाग रामपुर को 24,315 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की प्राचार्य डॉ. जागृति मदन को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। रामपुर जनपद में 30 महाविद्यालयों में वृक्षारोपण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।

आज राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सतीश भाटिया और वायु सेना से रिटायर्ड तौकीर अहमद उपस्थित रहे। महाविद्यालय के पर्यावरण प्रभारी डॉ. हितेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. जहागीर अहमद, डॉ. अब्दुल लतीफ, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. बीके राय, डॉ. अजीता रानी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. दुर्गेश सिंह यादव, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. दीपमाला सिंह, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. ललित कुमार, डॉ. मानिक रस्तोगी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. साक्षी त्यागी, श्री राजकुमार प्रधान सहायक, महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापकगण और पूर्व छात्र वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सभी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में 450 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया।

#RampurNews #TreePlantation #EnvironmentalInitiative #HigherEducation #CommunityService #GreenCampus #RajkiyaRazaCollege #SustainableDevelopment #PlantationDrive #EnvironmentalAwareness

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त