रोहिताश मणि, मिलक
मिलक क्षेत्र के रठौण्डा गांव में स्थित नेताजी सुभाष इंटर कालेज में सेवारत प्रतापगढ़ निवासी शिक्षक की आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार आज प्रातः 6:30 बजे अनिल कुमार मिश्रा (54 बर्ष) प्रतिदिन की तरह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। स्नान करने के उपरांत वह कपड़े पहन रहे थे कि कपड़े पहनते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में परिजन उन्हें नगर के निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और उनकी मौत हो गयी। वह नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज रठौंडा मैं अंग्रेजी के अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर से विद्यालय परिवार में शोक व्यापत हो गया। साथी शिक्षक व उनके परिवार के लोग उनके पैतृक गांव प्रतापगढ़ ले गए।मृतक के परिवार में दो बेटी और पत्नी है। वह अगस्त 2019 में नेताजी सुभाष इंटर कालेज में अंग्रेजी के शिक्षक के पद पर तैनात हुए थे।
0 टिप्पणियाँ