जनपद में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार राय, मलेरिया निरीक्षक रिंकू वर्मा, अखिलेश कुमार और फाइलेरिया निरीक्षक ललित कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान की मॉनीटरिंग की।
दौरे के दौरान, जिला मलेरिया अधिकारी और सहायक मलेरिया अधिकारी ने शहरी क्षेत्र के वार्ड नं 21 के मोहल्ला कुतुब मिया का फाटक में घर-घर जाकर आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
ब्लॉक सैदनगर के घाटमपुर में मलेरिया और फाइलेरिया निरीक्षकों ने बुखार, आईएलआई, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार के लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी ली और जनसामान्य को स्वच्छता, मच्छरदानी का प्रयोग, सोर्स रिडक्शन, क्लोरीनेशन, पेयजल उबालने, शौचालय प्रयोग और साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया।
अभियान के तहत, लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
#RampurNews #HealthCampaign #DiseaseControl #PublicAwareness #Sanitation
रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।
0 टिप्पणियाँ