रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
रविवार को पटवाई के वाटिका फार्म हाउस में नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री रविन्द्र सिंह रवि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री दिनेश पाल ने किया। मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे पार्टी द्वारा नव मतदाता का अभिनंदन एवम स्वागत किया जा रहा है नव मतदाताओं ने 2024 के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा भाजपा को जन समर्थन दिया। पार्टी को उम्मीद है कि नव मतदाता का यही समर्थन 2027 के चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक संख्या में मिलेगा। 2027 के चुनाव में भाजपा की उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, मनोज पांडे, कुंवर पाल यादव, दिनेश पाल, राम बहादुर गंगवार, राजीव गंगवार, संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ