टांडा, जनपद रामपुर की कोतवाली टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला तकिया निवासी अनवर अली की पत्नी बेबी मोहर्रम का जुलूस देखने गई थी। जुलूस के दौरान ज्यादा गर्मी होने के कारण महिला को भीड़ में ही चक्कर आ गया। महिला को गिरता देख मौके पर हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में महिला को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उत्तराखंड के काशीपुर में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गर्मी से हुई इस मौत के बाद नगर में गम का माहौल है।
#RampurNews #HeatWaveDeath #MuharramProcession #Tanda #LocalNews #SnapRampur
For local news and updates in Rampur, log in to [www.Snaprampur.xyz](http://www.Snaprampur.xyz) (Faster Local News Service of Rampur).
0 टिप्पणियाँ