**Rampur News : रोटरी क्लब रामपुर द्वारा आरोग्यम शिविर का आयोजन**

रोटरी क्लब रामपुर द्वारा मण्डल 3110 के स्तर पर मंडलाध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल के आव्हान पर कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए आयोजित "आरोग्यम" कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरा शिविर 20 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर, कोसी मार्ग में आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 209 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने की और संचालन सचिव अमन अग्रवाल ने किया। स्वास्थ्य परीक्षण छह बिंदुओं पर आधारित था, जिसमें बच्चों की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन की मात्रा, पेट में कीड़े, आंखों की जांच, और दांतों का परीक्षण शामिल था। 

स्वास्थ्य परीक्षण वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता पूठिया एवं डॉ. क्षमा अग्रवाल, और साहनी लायन्स आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को दांतों के रखरखाव, देखभाल एवं ब्रश करने के तरीके भी डिमांस्ट्रेशन द्वारा समझाए गए।

क्लब द्वारा सभी बच्चों को कीड़ों की दवा मुफ्त वितरित की गई। साथ ही, बच्चों को स्नैक्स और फ्रूटी भी दी गई। कैम्प कन्वीनर अक्षत अग्रवाल और अभिनीत अग्रवाल, रोटरी अस्पताल के कन्वीनर संजीव सिंहल, शुभम सिंहल, अमित अग्रवाल, धीरेन्द्र अग्रवाल, तीर्थ सिंह, डॉ. सुशील गुप्ता, शलभ गोयल, देवेन्द्र गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अभिनव जिंदल, मयंक अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

#RampurNews #RotaryClubRampur #AarogyamCamp #ChildHealth #SaraswatiVidyaMandir #HealthCheckup #PediatricCare #DentalCheckup #EyeExamination #CommunityService #FreeMedicines #HealthAwareness

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लॉग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त