Rampur-News(मिलक):बिजली चेकिंग करने गयी टीम पर जानलेवा हमला,जेई की हालत गंभीर


रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
नगर के मोहल्ला रौरा खुर्द स्थित मछली बाजार में बिजली चैकिंग करने गयी विधुत कर्मियों की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में अवर अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए। अवर अभियंता ने 12 अज्ञात सहित 4 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधुत  विभाग के उच्च निर्देशन में गुरुवार की रात करीब 12 बजे मिलक विधुत उपखण्ड के अवर अभियंता हसनैन अंसारी व टीजी टू सरोज यादव टीम के साथ नगर में अवैध रूप से हो रही बिजली चोरी की चैकिंग करने गए थे। टीम नगर के मोहल्ला रौरा खुर्द में स्थित मछली बाजार पहुंचे जहां लोगों के घरों में चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। टीम द्वारा बिजली चोरी की वीडियो बनाई जा रही थी। कि अचानक घरों से निकले लोगों ने टीम पर लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से जेई हसनैन अंसारी को घसीटते हुए लोग अंदर एक पतली गली में ले गए। जहां उनकी गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया जिससे उनकी गर्दन से खून बहने लगा। विरोध करने पर जेई की अंगुली भी कट गयी। टीम के अन्य लोगों ने किसी तरह जेई को दबंगों के चुंगल से छुड़ाया। दबंगों ने उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा न लिखवाने की धमकी दी। कहा कि अगर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो वह टीम को छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। टीम द्वारा घटना की सूचना कोतवाली मिलक में दी गयी। पुलिस ने टीम का मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेई को जान से मारने की नीयत, सरकारी कार्य मे बाधा व अन्य सुसंगत धाराओं में उमर फारुख, उमर का पुत्र,अनवार, प्रवीन तथा 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त