**Rampur News : रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का फिलिस्तीन मुद्दे पर बयान**

रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने फिलिस्तीन मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इस वक्त दुनिया ने गाजा के लोगों की तरफ आंखें बंद कर ली हैं और इसमें हमारा देश भी शामिल है? 

उन्होंने जवाब दिया, "ऑफ़ कोर्स, जिस तरह से हमें मजलूमों के लिए खड़ा होना चाहिए जैसे गाँधीजी, नेहरू जी और आजाद जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने खड़ा होकर दिखाया। उनका कहना था कि जहाँ भी कहीं जुल्म होगा, हमें वहां खड़ा होना चाहिए। हमने साउथ अफ्रीका में खड़े होकर समर्थन दिया था, इसलिए हमें फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी आगे आना चाहिए। हमारे गाँधी जी ने कहा था कि जैसे हर हिंदुस्तानी का हिंदुस्तान पर हक है, वैसे ही फिलिस्तीनी का फिलिस्तीन पर हक है। उन्हें एक रणनीति के तहत बेघर करना और दुनिया का इस वक्त उनके हक में ना बोलना, ये इंसानियत का नुकसान है।"

#RampurNews #फिलिस्तीनमुद्दा #मौलानामोहिबुल्लाहनदवी #गांधीजी #नेहरूजी #इंसानियत #गाजा

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

**English Keywords:** Rampur news, Maulana Mohibullah Nadvi, Palestine issue, Gandhi, Nehru, humanity, Gaza.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त