गाजियाबाद से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। युवक की मौत से घर मे कोहराम मच गया। हरदोई जिले के बेनीपुर थाना क्षेत्र के गेगलापुर गांव निवासी 20 बर्षीय शिवा अपने चचेरे भाई विपिन के साथ बाइक से गांव जाने के लिए शनिवार की रात दस बजे गाजियाबाद से निकले थे। रविवार की सुबह करीब तीन बजे जैसे ही दोनों मिलक क्षेत्र के लोहा गांव स्थित हाइवे पर पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक डिवाइडर में जा टकरायी। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे जाम हो गया। किसी ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से दोनों को मिलक के सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया तथा विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जनकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी घर भिजवा दिया। परिजनों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को दिल्ली ले गए। घायल विपिन ने बताया कि मृतक शिवा और वह चचेरे तहेरे भाई हैं।दोनों के परिवार गाजियाबाद में रहते हैं। मृतक शिवा कपड़ों की ड्राई क्लीन व प्रेस का कार्य करता था। वह स्वयं बिजली का कार्य करता है। शनिवार को दोनों बाइक से अपने गांव गेगलापुर में दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक अविवाहित था।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ