रिपोंट सख़ावत अली
रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के गॉव मधुपुरी मे मज़दूर मौ० हनीफ़ का शव पानी भरे गढढे में उतराता मिलने से क्षेत्र में फैली सन सनी।
जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव खजरा निवासी मोहम्मद हनीफ (40) का शव सैफनी के गॉव मधुपुरी मे पानी भरे गड्डे मे उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।
रविवार को मधुपुरी गांव के बाहर रास्ते मे गड्ढे में बारिश का पानी भरा है मजदुर का शव उतराता देख ग्रामीणों ने तुरंत सैफनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ संगम कुमार सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त उपरोक्त नाम पते से की गई, यह सूचना ससुराल व मृतक के परिजनों को दी गयी कुछ देर बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव कई दिन पुराना है।उधर मृतक के भाई ने बताया कि मोहम्मद हनीफ मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे 18 जुलाई को अपनी बेटी तरन्नुम व दामाद इरफान के साथ बिलारी तक आए थे जिसके बाद वह गायब हो गए थे।उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मैनाठेर थाने में लिखाई गई थी। साथ ही परिजन भी तलाश कर रहे थे।अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0 टिप्पणियाँ