Rampur-News(मिलक): करोड़ों का ख्वाब दिखाकर विधवा से साढ़े पांच लाख ठग कर किया दुष्कर्म



रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
विधवा को करोड़ों रुपयों का ख्याव दिखाकर तांत्रिक सहित पांच लोगों ने साढ़े पांच लाख ठग लिए और बेहोस कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है। नगर निवासी एक विधवा को तांत्रिक एवं चार सहयोगियों ने अपना निशाना बना लिया। विधवा को करोड़ो रुपयों का ख्याव दिखाकर झांसे में ले लिया। झांसे में आई महिला ने शातिरों को साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए। शातिर तांत्रिक के बातये स्थान पर ले गए। जहां महिला को नशा सूंघाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे की हालत में  उसके साथ दुष्कर्म कर रहे सभी की तश्वीरें बार बार याद आ रही रहीं थीं। दुष्कर्म के बाद महिला को यह बताकर की उसने तांत्रिक के कहे अनुसार नियमों का पालन नहीं किया उसे घर छोड़ दिया। जब महिला ने अपने आपको ठगा महसूस किया तो उसने पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र से इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर मिलक पुलिस ने सुभाष मौर्य निवासी ग्राम वंशीपुर  थाना शहजादनगर जिला रामपुर,पवन सागर निवासी ग्राम लोहा पट्टी भगीरथ थाना मिलक, छोटेलाल गंगवार, निवासी ग्राम गहलुइया थाना मिलक, सर्वेश कुमार मौर्य निवासी असदुल्लापुर थाना मिलक व अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
इससे पहले उपरोक्त लोग एक युवक को झांसे में लिया था।युवक अपनी महिला दोस्त को लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर गया था।जहां तांत्रिक सहित सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर युवती को अयोग्य बताकर उसे घर भेज दिया था। युवती ने अपने युवक दोस्त को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे बताया तो वह अपमान का घूंट पीकर रहकर गया। बदनामी के डर से दोनों ने किसी को इस घटना का जिक्र नहीं किया था।

शातिर अनजान लोगों को ऐसे  फंसाते है

शातिर लोग तांत्रिक बाबा का हवाला देकर भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। भोलेभाले लोगों को बताया जाता है कि तांत्रिक बाबा को एक ऐसी सुंदर युवती की जरूरत है जो उसका कहना मानेगी तो उसके ऊपर करोड़ों रुपयों की बरसात हो जाएगी। वह युवती करोड़ो रुपयों की मालकिन होगी। करोडों रुपयों के लालच में अंधविश्वास को मानने बाले लोग शातिरों के चुंगल में फंस जाते हैं हो उनका शिकार हो जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त