रिपोर्ट-रोहिताश मणि, मिलक
दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल हो गए। जिनमें एक हालत गंभीर बतायी जा रही है। क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी बृजपाल अपने दो साथी कपिल व ब्रज श्याम निवासी ग्राम सिरसा बाइक से रठौण्डा से गांव बापस लौट रहे थे तथा सिरसा गांव निवासी करतार भी बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव से रठौण्डा जा रहा था। क्षेत्र के पुरैनिया जदीद गांव स्थित मोड़ पर दोनों बाइकों की आपसी भिड़त हो गयी। बाइकों की आपसी टक्कर में करतार, बृजपाल व कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। तीनों घायलों को एंबुलेंस से मिलक के सरकारी अस्पताल लाया गया। बेहद नाजुक हालत देख परिजन करतार को बरेली ले गए। कपिल और बृजपाल को प्राथिमक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना सुनकर करतार के तहेरे भाई की नई नवेली दुल्हन शशिबाला मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंची। करतार की गंभीर हालत देख वह अस्पताल में बेहोश होकर गिर गयी। जिसका अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। घटना की सूचना से सिरसा गांव के लोग व रिश्तेदार भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गयी।
0 टिप्पणियाँ