जनपद रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित हुई। इसमें बरेली से आए रालोद प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक का स्वागत किया गया। बैठक में क्षेत्रीय महासचिव सवाब खान भी मौजूद रहे। सर्वेश पाठक ने पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मोहम्मद उस्मान बबलू ने संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ