शाहाबाद ( रामपुर)। एससी/एसटी (SC/ST) बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ नीपा से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त नव-नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शाहाबाद, श्रीमती बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की और प्राप्त पुरस्कार के लिए शुभकामाना ए दी।इस सौहार्दपूर्ण वार्ता के दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम, कोषाध्यक्ष रमेश पाल सिंह और उपाध्यक्ष मुनेन्द्र प्रताप सिंह अशोक बाबू जिला सदस्य ने खंड शिक्षा अधिकारी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूर्ण निष्ठा, कड़ी मेहनत और समयबद्धता के साथ शिक्षण कार्य करने का संकल्प जताया। शिक्षकों ने ब्लॉक के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में उत्कृष्ट परिणाम लाने का पूरा भरोसा दिलाया।वहीं, शिक्षकों के सकारात्मक रुख की सराहना करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती बबीता सिंह ने भी समस्त शिक्षकों को उनके हर जायज कार्य में पूर्ण सहयोग और उचित मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को आदर्श बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस महत्वपूर्ण शिष्टाचार वार्ता के अवसर पर जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम कोषाध्यक्ष रमेशपाल सिंह, उपाध्यक्ष मुनेन्द्र प्रताप सिंह जिला संरक्षक वीर सिंह के साथ-साथ एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद जिला उपाध्यक्ष अशोक रावत ब्लॉक अध्यक्ष चमरौआ, अशोक बाबू जिला सदस्य , धर्मवीर सिंह, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह बौद्ध जिला उपाध्यक्ष चमन सिंह गौतम जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ गौतम और विजय कुमार जिला उपाध्यक्ष सहित कई शिक्षक और कार्यकारिणी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ