**Rampur News: संकल्प शाखा भारत विकास परिषद ने लगाया डेंटल कैम्प, 115 विद्यार्थियों के दांतों का हुआ परीक्षण**

रामपुर - संकल्प शाखा भारत विकास परिषद ने डॉक्टर सजल अग्रवाल और डॉक्टर नैन्सी गोयल के संरक्षण में भारत सरकार की स्वस्थ भारत मुहिम के अंतर्गत एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर फूटामहल विद्यालय में आयोजित हुआ। शिविर में 115 विद्यार्थी उपस्थित थे और सभी विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया गया।

डॉक्टरों ने बच्चों को दांतों को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए और प्रत्येक विद्यार्थी को उनके दांतों की स्थिति लिखित रूप में दी गई जिससे वे अपने अभिवावकों को दांतों की स्थिति बता सकें। शिविर की जिम्मेदारी और तैयारी संकल्प शाखा के सेवा और संस्कार प्रभारी एडवोकेट आकाश रस्तौगी और सह प्रभारी हर्षित रस्तौगी ने की। 

संकल्प शाखा के अध्यक्ष सी. ए. सजल अग्रवाल और महिला संयोजिका शिवांगी अग्रवाल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता से विद्यालय की स्थिति के बारे में जानकारी ली और बच्चों के लिए आवश्यक चीजों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कैम्प में आकाश रस्तौगी, हर्षित रस्तौगी, राकेश कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुषमा, रंजीता, पल्लवी चौहान, श्वेता, आरती, शालिनी सक्सेना, और नंदिनी आदि उपस्थित रहे।

#RampurNews #DentalCamp #HealthCamp #SankalpShakha #BharatVikasParishad #StudentHealth

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त