*Rampur News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष बने सभासद**

रामपुर - आम आदमी पार्टी के सभासद मोहम्मद ज़फ़र ने अपने जारी बयान में बताया कि आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह व अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में नगर पालिका परिषद रामपुर के सभासदों को शासन आदेश पर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभासदों को अध्यक्ष बनाया गया है।

वार्ड नंबर 36 के सभासद मोहम्मद ज़फ़र को बरेली गेट गुजर टोला का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह, वार्ड 41 बिलासपुर गेट सराय जहांगीर से सदफ नाज, वार्ड 32 से सिकंदरपुर राजू, और वार्ड 22 से हाजी शादाब घेर मियां खान को भी विभिन्न क्षेत्रों का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर एसीएमओ एसपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्षों का स्वागत किया।

इस मौके पर सभासद यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज उर्फ गुड्डू, मोहम्मद मोइन, मोहम्मद आसिफ, शावेज़ उर्फ डम डम, जियाउर रहमान उर्फ बाबू, तनवीर खान, गुफरान खान, खलील अहमद, वसीम अब्बासी, अजहर मियां, अलीम खान सहित कई सभासद गण उपस्थित रहे और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

#RampurNews #AAP #HealthCenter #Councilors #LocalGovernance

रामपुर में लोकल खबरों और अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: अमित गुप्ता महामंत्री, आशीष रस्तोगी सह महामंत्री नियुक्त